शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरू में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरू में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

मुरू (तखतपुर), 29 जनवरी 2026।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरू, विकासखंड तखतपुर में गुरुवार को निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना 2026 के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना एवं आवागमन को सुगम बनाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अंबिका साहू उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्री विनोद साहू, श्री दिलीप धुव, ग्राम सरपंच श्रीमती ललिता पटेल एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री कुंवर लाल पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य श्री भोलानाथ तिवारी, श्री सुरेंद्र पटेल, श्री लव सिदार, विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. के. चंद्रकांत, व्याख्याता श्री राजू रत्न पांडे, समन्वयक श्री विजय कौशिक सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में व्याख्याता श्रीमती मंजूषा वैद्य, श्रीमती मणिमला गिरी, श्रीमती निधि ठाकुर, श्रीमती सोनम मिश्रा, श्रीमती अंजुलता शर्मा, श्रीमती अंचला वर्मा, शिक्षक श्री शाहिद हुसैन एवं श्री अभिषेक सिंह ने भी सहभागिता निभाई।
अतिथियों द्वारा पात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। छात्राओं के चेहरों पर प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दी। अतिथियों ने अपने संबोधन में शासन की इस योजना को बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *