बिलासपुर में स्व. श्रीमती शोभा टाह की 19वीं पुण्यतिथि पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बिलासपुर में स्व. श्रीमती शोभा टाह की 19वीं पुण्यतिथि पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बिलासपुर। स्वर्गीय श्रीमती शोभा टाह की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर समाजसेवी श्री अनिल टाह के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 25 जनवरी 2026, रविवार को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिंगराजपारा, बिलासपुर में संपन्न हुआ।
स्वास्थ्य शिविर में हजारों नागरिकों ने निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई थी, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिली।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, महापौर श्रीमती पूजा विधानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक श्री अमर बजाज, संरक्षक श्री मनोहर खट्वानी, सलाहकार श्री मोहन मदवानी, एवं सिंधु विद्या मंदिर के अध्यक्ष श्री कैलाश श्यामनानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों ने स्व. श्रीमती शोभा टाह के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए इस प्रकार के जनहितकारी आयोजनों की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। आयोजक श्री अनिल टाह ने कहा कि यह शिविर स्वर्गीय माताजी की स्मृति को समर्पित सेवा भाव का एक प्रयास है, जिसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाजसेवियों, चिकित्सकों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *