सिरगिट्टी पुलिस पर बेकसूर युवक को मर्डर केस में फंसाने का आरोप, परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

सिरगिट्टी पुलिस पर बेकसूर युवक को मर्डर केस में फंसाने का आरोप, परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

बिलासपुर | सिरगिट्टी
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां नयापारा निवासी एक युवक को मर्डर केस में फंसाए जाने का आरोप परिजनों ने सिरगिट्टी पुलिस पर लगाया है। पीड़ित परिवार की महिलाओं का कहना है कि उनका बेटा पूरी तरह निर्दोष है और हलवाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।
परिजनों के अनुसार, करीब 7 महीने पहले हुए एक हत्या के मामले में पुलिस पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन अब अचानक उनके बेटे को उसी मामले में आरोपी बताया जा रहा है। परिवार का आरोप है कि बजरंग दल से जुड़े कुछ युवक उनके बेटे को तोरवा इलाके से जबरन उठाकर लाए और बेरहमी से उसकी पिटाई की, जिससे उसका जबड़ा तक फट गया।
परिजनों का कहना है कि मारपीट के बाद युवक को लहूलुहान हालत में सिरगिट्टी थाना लाया गया और बजरंग दल के युवकों के कहने पर पुलिस ने उसे भी मर्डर केस में शामिल आरोपी बता दिया। आरोप है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि घायल युवक को ही आरोपी बना दिया गया।
इस पूरे मामले को लेकर आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को पीड़ित परिवार के सदस्य बिलासपुर एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने मांग की है कि उनके निर्दोष बेटे को झूठे आरोपों से मुक्त किया जाए और मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
मामले में एसपी बिलासपुर ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल यह मामला जांच का विषय बना हुआ है और अब देखना होगा कि सिरगिट्टी पुलिस व प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *