जल जीवन मिशन में कसावट के लिए पीएचई विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

34 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, 26 अभियंता पदोन्नत
मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
बिलासपुर | 10 जनवरी 2026 | न्यूज़ डेस्क
राज्य शासन ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग की कार्यप्रणाली में कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव किए हैं। उप मुख्यमंत्री एवं पीएचई मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने राज्य कार्यालय, जल जीवन मिशन मुख्यालय और मैदानी स्तर के 34 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले एवं जिम्मेदारियों में बदलाव किए हैं।
मैदानी कार्यों को गति देने के लिए 26 उप अभियंताओं को सहायक अभियंता पद पर पदोन्नत किया गया है, वहीं पहले निलंबित किए गए 6 कार्यपालन अभियंताओं की बहाली के आदेश भी जारी किए गए हैं।
♦️ओएसडी संजीव बृजपुरिया को ओएसडी प्रभार से मुक्त
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने दोहरे प्रभार पर कार्यरत अधीक्षण अभियंता श्री संजीव बृजपुरिया को अपने ओएसडी के प्रभार से मुक्त कर दिया है। अब वे केवल दुर्ग मंडल के अधीक्षण ♦️अभियंता के रूप में कार्य करेंगे।
मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता निलंबित
जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही एवं सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना सामग्री परिवर्तन जैसे गंभीर आरोपों को लेकर रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री राजेश गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। जांच अधिकारी को एक माह में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
♦️इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
श्री ओंकेश चंद्रवंशी (प्रभारी प्रमुख अभियंता) को वर्तमान दायित्वों के साथ जल जीवन मिशन का अतिरिक्त मिशन संचालक बनाया गया।
श्री के.के. मरकाम (मुख्य अभियंता, मंत्रालय ओएसडी) को मुख्य अभियंता, रायपुर परिक्षेत्र नियुक्त किया गया।
श्री जी.एल. लखेरा को प्रभारी मुख्य अभियंता, जगदलपुर परिक्षेत्र पदस्थ किया गया।
श्री राजेन्द्र कुमार शुक्ला को कोंडागांव मंडल का अधीक्षण अभियंता बनाया गया।
श्री एस.एन. पाण्डेय को प्रमुख अभियंता कार्यालय में अधीक्षण अभियंता पदस्थ किया गया।
श्री बी.एन. भोयर को प्रमुख अभियंता कार्यालय में जल जीवन मिशन कार्य हेतु आदेशित किया गया।
श्री समीर शर्मा को राजनांदगांव से स्थानांतरित कर मुख्य अभियंता कार्यालय, रायपुर में जल जीवन मिशन का दायित्व सौंपा गया।
इसके अलावा 22 कार्यपालन अभियंताओं एवं 3 सहायक अभियंताओं के भी तबादले किए गए हैं।
♦️उप अभियंता से सहायक अभियंता बने ये अधिकारी
पीएचई विभाग ने 26 उप अभियंताओं (सिविल) को सहायक अभियंता (सिविल) पद पर पदोन्नत किया है। इनमें प्रमुख रूप से—
गुणेश कुमार पानीग्रही, सरोतन सिंह पैंकरा, रवि प्रकाश जोशी, प्रणेश कुमार रामटेके, प्रकाश सिंह ठाकुर, गुलाब सिंह चौहान, दौलत राम बंजारे, अमित कुमार मिश्रा, अशोक कुमार राज, कौशल कुमार नेताम, विशाल गेडाम, कृष्णमूर्ति, पवन कुमार अग्रवाल, अमित राय, आलोक मंडल, श्रीमती अंजू साहू, श्रीमती रीना सिंह, श्रीमती सुभ्रा बघेल, श्रीमती के. सुनीता सहित अन्य शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त 7 उप अभियंताओं को परिभ्रमण से मुक्त करते हुए पदोन्नति दी गई है।
♦️निलंबन से बहाल हुए 6 कार्यपालन अभियंता
जल जीवन मिशन में त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग के चलते निलंबित किए गए 6 कार्यपालन अभियंताओं की बहाली के आदेश जारी किए गए हैं—
जगदीश कुमार, उत्तर कुमार राठिया, चन्द्रबदन सिंह, एस.पी. मंडावी, जे.एल. महला एवं रूपेश कुमार धनंजय।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *