सोलर ऊर्जा से रोशन हुआ शिक्षक नगर का घर, बिजली बिल से मिली पूरी राहत
मुंगेली | 10 जनवरी 2026 | न्यू जींस केप्ट न्यूज़ पोर्टल
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में आर्थिक राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया उजाला लेकर आई है। इस जनहितकारी योजना के माध्यम से अब जिले के कई घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं और बिजली बिल की चिंता अतीत बनती जा रही है।
इसी कड़ी में मुंगेली शहर के शिक्षक नगर निवासी श्री जितेन्द्र शर्मा ने अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कर योजना का लाभ उठाया है। सोलर सिस्टम लगने के बाद उनका घर लगभग पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित हो रहा है, जिससे बिजली की खपत शून्य के करीब पहुंच गई है।
श्री शर्मा ने बताया कि पहले हर महीने बिजली बिल एक बड़ा आर्थिक बोझ होता था, लेकिन अब सोलर सिस्टम लगने के बाद बिजली बिल से पूरी तरह राहत मिल गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा को अपनाने की दिशा में भी प्रेरित करती है।
उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और आम नागरिकों से भी इस योजना का लाभ लेने की अपील की।
आकर्षक सब्सिडी बनी योजना की सबसे बड़ी ताकत
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है—
01 किलोवाट सोलर सिस्टम पर ₹45,000
(केंद्र ₹30,000 + राज्य ₹15,000)
02 किलोवाट पर कुल ₹90,000
03 से 04 किलोवाट क्षमता पर ₹1,08,000 तक की सब्सिडी
इसके साथ ही कम ब्याज दर पर आसान किश्तों में बैंक फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे यह योजना मध्यम वर्ग और आम नागरिकों के लिए और अधिक सुलभ हो गई है।
क्रमांक// 01-48
रिपोर्ट: सुजीत कुमार सिंह


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

