अवैध धान खरीदी पर सख्त निगरानी, सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी के निर्देश
मुंगेली | 06 जनवरी 2026
जिले में कानून एवं व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने संयुक्त रूप से जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम, तहसीलदार एवं डीएसपी-टीआई के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। आपसी तालमेल से किसी भी बड़ी कानून-व्यवस्था की स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सकता है।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला प्रशासन की अनुमति के बिना कोई भी हड़ताल, धरना अथवा प्रदर्शन नहीं किया जाए। साथ ही 18 वर्ष या उससे कम आयु के स्कूली छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की रैली या प्रदर्शन में शामिल नहीं होने दिया जाए।
बैठक में धान खरीदी व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने अवैध रूप से धान के परिवहन की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध धान खपाने वालों पर सख्त निगरानी रखी जाए तथा जंगल क्षेत्रों में हो रही गतिविधियों पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित दुकानों के सीसीटीवी कैमरों से नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम से विकासखंडवार धान खरीदी की जानकारी ली तथा खुड़िया, छपरवा, अखरार जैसी संवेदनशील समितियों में धान खरीदी की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके।
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर नामी कोचियों, बिचौलियों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अवैध धान की हेराफेरी पर पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी करते हुए आने-जाने वाले सभी धान लदे वाहनों की नियमित जांच करने तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को जिले में प्रवेश न देने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, सभी संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, एएसपी श्री मयंक तिवारी सहित सभी डीएसपी, टीआई एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

