मुंगेली | 05 जनवरी 2026
जिले में पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में धान खरीदी से जुड़े नोडल अधिकारियों, समिति प्रबंधकों एवं ट्रस्टेड पर्सन की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में कलेक्टर ने डेढ़ माह से अधिक समय से सफलतापूर्वक संचालित धान खरीदी प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी और शेष अवधि में भी ईमानदारी व प्रतिबद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत भी किया जाएगा।
कलेक्टर ने रकबा समर्पण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिन समितियों में प्रक्रिया धीमी पाई गई, वहां तत्काल गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अवैध धान के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने उपार्जन केंद्रों से लेकर परिवहन मार्ग तक कड़ी निगरानी रखने, कोचियों व बिचौलियों पर विशेष नजर रखने तथा सतर्क ऐप व कमांड सेंटर के माध्यम से खरीदी प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। बिना गेट पास प्रवेश पर प्रतिबंध, जीपीएस सक्रियता तथा टोकन सत्यापन में सख्ती बरतने पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज सहित सहकारिता, खाद्य, विपणन एवं सीसीबी के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
(फोटो कैप्शन):
कलेक्टोरेट जनदर्शन कक्ष में धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेते कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

