त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मुंगेली | 06 जनवरी 2026 | खबर डेस्क
जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन सभा कक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए और अधिकारियों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए।
जनदर्शन के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर सभी आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनदर्शन में ग्राम हेडसपुर निवासी रामझुल जायसवाल ने बैटरी चलित विकलांग साइकिल उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं ग्राम खपरी सरगांव की गनेशिया बाई ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लंबित राशि दिलाने की मांग रखी।
ग्राम संगवाकापा के लखनराम साहू ने पारिवारिक फौती दर्ज कराने संबंधी आवेदन दिया।
इसके अतिरिक्त ग्राम अमोरा के ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की शिकायत करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। नगर पालिका मुंगेली अंतर्गत रामगोपाल तिवारी वार्ड निवासी विरेंद्र जायसवाल ने वार्ड में पेयजल नल व्यवस्था दुरुस्त कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं ग्राम दुल्हीनबाय निवासी संजय मोहले ने सौर ऊर्जा मोटर पंप की मरम्मत एवं पुनः संचालन के लिए आवेदन दिया।
कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने अवैध शराब बिक्री जैसी शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों का प्राथमिक निराकरण किया तथा शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे शासन-प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

