चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की मध्य भारत की सबसे बड़ी दो दिवसीय क्षेत्रीय संगोष्ठी ‘दृष्टि’ का आयोजन 24 व 25 को बिलासपुर में

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की मध्य भारत की सबसे बड़ी दो दिवसीय क्षेत्रीय संगोष्ठी ‘दृष्टि’ का आयोजन 24 व 25 को बिलासपुर में

7 राज्यों के लगभग 700 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स लेंगे भाग
बिलासपुर।
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की बिलासपुर शाखा द्वारा मध्य भारत की सबसे बड़ी दो दिवसीय क्षेत्रीय संगोष्ठी ‘दृष्टि’ का आयोजन 24 एवं 25 दिसंबर को बिलासपुर में किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में देश के 7 राज्यों से करीब 700 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की सहभागिता रहेगी।
इस कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर शाखा द्वारा रायपुर, भिलाई एवं रायगढ़ शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। संगोष्ठी में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार एवं उत्तराखंड के ICAI सदस्य शामिल होंगे।
प्रथम दिन का शुभारंभ समारोह
संगोष्ठी के पहले दिन आयोजित शुभारंभ समारोह में
आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चरणजोत सिंह नंदा,
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू,
आईसीएआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी,
एसईसीएल के वित्त निदेशक श्री डारला सुनील कुमार
विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
इसके साथ ही आईसीएआई मध्य भारत क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष सीए अंकुर गुप्ता, उपाध्यक्ष सीए दिनेश अग्रवाल सहित क्षेत्रीय परिषद के सभी चयनित प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
तकनीकी सत्रों में देश के वरिष्ठ विशेषज्ञ
प्रथम दिन के तकनीकी सत्रों में
जोधपुर से सीए अर्पित हलदिया,
इंदौर से सीए मनोज फड़नीस,
कोलकाता से सीए विवेक अग्रवाल
प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर, अंतरराष्ट्रीय लेखांकन मानकों तथा उनमें हुए नवीन परिवर्तनों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम के दूसरे दिन
जयपुर से सीए श्यामलाल अग्रवाल अंकेक्षण के सिद्धांतों पर,
नागपुर से सीए नरेश जाखोटिया ट्रस्ट से संबंधित जटिल प्रावधानों पर,
दिल्ली से सीए कपिल गोयल आयकर सर्वे के प्रावधानों पर अपने व्याख्यान देंगे।
प्रश्नोत्तर एवं पुरस्कार
प्रत्येक सत्र के पश्चात उपस्थित सदस्यों के लिए तकनीकी एवं रचनात्मक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
आयोजन को लेकर शाखा अध्यक्ष की प्रतिक्रिया
आईसीएआई बिलासपुर शाखा के अध्यक्ष सीए मनीष साखुजा ने बताया कि इस प्रकार की संगोष्ठियाँ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के प्रोफेशनल विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और बदलते कर व लेखांकन परिवेश में सदस्यों को अद्यतन रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बिलासपुर शाखा की मैनेजिंग कमेटी ने सभी वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में निरंतर प्रयास किए हैं।
इस संबंध में जानकारी आईसीएआई बिलासपुर शाखा के सचिव सीए उदय चौरसिया द्वारा दी गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *