मुंगेली | 22 दिसम्बर 2025
जिले में समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल पंजीकृत किसानों से ही धान खरीदी सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी शासन का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें शासकीय राशि की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टोकन तुहर द्वार ऐप के माध्यम से किसानों को टोकन की जानकारी समय पर दी जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अब तक जिले में लगभग 43 हजार किसान धान विक्रय कर चुके हैं। कलेक्टर ने लघु एवं सीमांत किसानों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि बाहर से धान लाकर मंडियों में खपाने का प्रयास किया गया, तो मंडी अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रकबा बढ़ाने या गलत जानकारी देने की स्थिति में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में एडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

