तहसील कार्यालय लोरमी का कलेक्टर-सीईओ ने किया औचक निरीक्षण

तहसील कार्यालय लोरमी का कलेक्टर-सीईओ ने किया औचक निरीक्षण

मुंगेली | 22 दिसम्बर 2025
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने सोमवार को तहसील कार्यालय लोरमी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व प्रकरणों की स्थिति, अभिलेख संधारण, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों तथा आम नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर ने लंबित मामलों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व से जुड़े प्रकरणों का शीघ्र, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का भी अवलोकन किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कार्यालयीन कार्यों में आपसी समन्वय, जवाबदेही और कार्य संस्कृति में सुधार पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर एसडीएम श्री अजीत पुजारी, तहसीलदार सहित तहसील कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *