बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह की 168वीं पुण्यतिथि स्मृति दिवस आदिवासी पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास परिसर स्थित मंदिर चौक में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पाली–तानाखार विधायक श्री तुलेश्वर मरकाम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री श्री रुप सिंह मंडावी शामिल हुए। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजीव ध्रुव, सुनील श्याम, जिला अध्यक्ष लव सिदार, युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज सहित दिलीप ध्रुव, अशोक मरकाम, प्रहलाद, मन्नु अरोमो, हुकूम सिंह कंवर एवं रविशंकर ध्रुव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान अमर शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके बलिदान, त्याग और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि वीर नारायण सिंह का संघर्ष और विचार आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लव सिदार ने युवाओं से देश, समाज और संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अमर शहीद वीर नारायण सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के संदेश, शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

