मुंगेली, 18 दिसंबर 2025।
जिला जेल मुंगेली में परिरुद्ध बंदियों के नैतिक उत्थान, आत्मचिंतन एवं सामाजिक सद्भाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आध्यात्मिक प्रवचन, सत्संग तथा विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत जेल परिसर में निर्मित ‘जैत खंभ’ पर श्वेत पताका फहराई गई एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में विभिन्न धर्मों के बंदियों ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
सहायक जेल अधीक्षक सुश्री ममता पटेल ने बाबा गुरु घासीदास जी के जीवन, संघर्ष और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा जी का मूल संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ समाज में समानता, सत्य और सद्भाव की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने बंदियों एवं जेल कर्मचारियों से बाबा जी के बताए सत्मार्ग पर चलने और भेदभाव, जातिवाद जैसी कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जेल के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक सोच, आत्मसुधार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास करना रहा।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

