कलेक्टर–एसपी ने लालपुर थाना व सेतगंगा पहुंचकर किया स्थल निरीक्षण
निर्धारित समय से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
मुंगेली, 16 दिसंबर 2025।
गुरूघासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसंबर को लोरमी विकासखंड के लालपुर थाना तथा मुंगेली विकासखंड के सेतगंगा में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने मेला आयोजकों से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यक्रम की गरिमा को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने पानी, बिजली, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पार्किंग, हेलीपैड तथा भीड़ प्रबंधन सहित सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुसार समय-सीमा के भीतर दुरुस्त की जाएं। साथ ही हेलीपैड क्षेत्र और वहां तक पहुंच मार्ग का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने के निर्देश दिए।
वहीं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, वाहनों की पार्किंग, ट्रैफिक रूट चार्ट एवं कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, पूर्व विधायक श्री चंद्रभान बारमते सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

