एसआईआर: भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने वीसी के माध्यम से ली समीक्षा बैठक

एसआईआर: भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने वीसी के माध्यम से ली समीक्षा बैठक

मुंगेली, 16 दिसम्बर 2025//
भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता एवं अद्यतन कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

श्री गर्ग ने मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं अनुपस्थित (ए.एस.डी.) मतदाताओं के पुनः सत्यापन का कार्य 18 दिसम्बर 2025 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ए. के साथ आयोजित फोटो मीटिंग की प्रेस फोटोग्राफ को ए.एस.डी. सूची के साथ अपलोड करने को भी कहा।

समीक्षा बैठक में फॉर्म-06 के व्यापक वितरण एवं अधिक से अधिक पात्र नागरिकों से फॉर्म भरवाकर संकलन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही ई.आर.ओ. एवं ए.ई.आर.ओ. की मैपिंग शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ए.एस.डी. सूची को वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा गया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा, श्रीमती सारिका मित्तल सहित जिले के तीनों अनुविभागों के एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अब सत्यापन एवं गणना कार्य 18 दिसम्बर तक, दावा-आपत्ति 22 जनवरी 2026 तक

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन करते हुए अभियान की अवधि आगे बढ़ाई गई है। आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

एस.आई.आर. का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे तथा किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में अब 18 दिसम्बर 2025 तक घर-घर जाकर सत्यापन एवं गणना कार्य किया जा रहा है। 23 दिसम्बर 2025 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा तथा 22 जनवरी 2026 तक दावा एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।
14 फरवरी 2026 तक दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा, जिसके पश्चात 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण कर लिया गया है, जिसके लिए मुंगेली जिले ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
ड्राफ्ट सूची में जिन मतदाताओं का नाम सम्मिलित नहीं होगा, वे 23 दिसम्बर से 22 जनवरी तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि में दावा-आपत्ति या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में ऐसे मतदाताओं का नाम अंतिम सूची से विलोपित रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *