अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

मुंगेली17/12/25 जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने ग्राम गोइन्द्री में छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी वृत्त पथरिया की टीम ने मौके से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 40 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी कार्तिक राम यादव को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं आपराधिक गतिविधियों पर लगातार सख्त निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त पथरिया प्रभारी उम्मी रूमा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *