धन गुरुनानक दरबार में वरिष्ठ पत्रकार मोहन मदवानी का सम्मान

बिलासपुर। सिंधी समाज के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्राइम इंडिया न्यूज़ प्रेस बिलासपुर के संपादक श्री मोहन मदवानी का धन गुरुनानक दरबार, सिंधी कॉलोनी में सम्मान किया गया। दरबार के प्रमुख सेवादार भाई बबलू (मूलचंद) नारवानी ने उन्हें शाल (पखर) ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

धन गुरुनानक दरबार में प्रतिदिन सुबह निकाली जा रही प्रभातफेरी का आयोजन निरंतर जारी है। गुरुनानक जयंती के अवसर पर यह श्रृंखला 5 नवंबर, बुधवार को विशेष कार्यक्रम के साथ संपन्न होगी।

सम्मान प्राप्त करते हुए श्री मोहन मदवानी ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने धन गुरुनानक दरबार और समस्त सेवादारों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और समाज के प्रति अपनी सेवा भावना को दोहराया।

कार्यक्रम में समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और गुरु नानक देव जी के उपदेशों पर चलते हुए प्रेम, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *