जूना बिलासपुर के व्यापारियों का हल्ला बोल — जर्जर सड़कों को लेकर 3 नवंबर को चक्का जाम का ऐलान

नगर रिपोर्टर वहीदुल्ला खान

बिलासपुर। जूना बिलासपुर क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों का सब्र अब टूट चुका है। क्षेत्र की सड़कों की अत्यंत खराब स्थिति को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है, लेकिन लगातार शासन–प्रशासन को ज्ञापन सौंपने और अनुरोध करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इसी उपेक्षा के खिलाफ व्यापारियों ने आज बैठक कर बड़ा निर्णय लिया। व्यापारी संघ ने 3 नवंबर की सुबह चक्का जाम करने का ऐलान किया है। व्यापारियों ने साफ कहा है कि जब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता, शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।

व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सड़कों की हालत इतनी खराब है कि रोजाना राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के बाद निर्माण कार्य शुरू करने का वादा अधिकारियों द्वारा किया गया था, लेकिन बरसात खत्म होने के बाद भी सड़क सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया है।

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि इलाके में यातायात सुचारू हो सके और लोगों को राहत मिले।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *