बिलासपुर, 29 अक्टूबर 2025।
छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय में पदस्थ अपर संचालक संजय तिवारी द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट करने और झूठी एफ.आई.आर. दर्ज कराने के आरोपों को लेकर आज पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन एडिशनल कलेक्टर शिवकुमार बैनर्जी को सौंपा। यह ज्ञापन मीडिया सम्मान परिवार के बैनर तले सौंपा गया।
पत्रकारों ने मांग की है कि श्री तिवारी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 166, 166A, 307 सहित गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया जाए और विभागीय जांच शुरू की जाए। साथ ही इस घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों पर भी रात में घर में अवैध प्रवेश और महिला पुलिसकर्मी की अनुपस्थिति जैसे गंभीर उल्लंघनों के लिए कार्रवाई की जाए।
—
ज्ञापन के प्रमुख बिंदु
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में संजीव तिवारी द्वारा पत्रकार अभय शाह के साथ मारपीट एवं गला दबाने का प्रयास स्पष्ट
वीडियो फोरेंसिक रूप से वास्तविक, कोई छेड़छाड़ नहीं
घटना के बाद पद का दुरुपयोग करते हुए पत्रकारों पर झूठी एफ.आई.आर. दर्ज कराई
पुलिस ने रात 1:37 बजे बिना महिला पुलिसकर्मी के “बुलंद छत्तीसगढ़” के संपादक मनोज पांडे के घर में जबरन प्रवेश कर गेट तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट के D.K. Basu व Arnesh Kumar मामलों के निर्देशों का उल्लंघन
पत्रकारों ने कहा कि यह घटना राज्य में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वायत्तता पर हमला है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
—
पत्रकारों की प्रमुख मांगें
1️⃣ संजीव तिवारी पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर तत्काल निलंबन
2️⃣ संबंधित पुलिस अधिकारियों पर धारा 324, 452, 354 के तहत अपराध पंजीबद्ध
3️⃣ जनसंपर्क विभाग के विज्ञापन वितरण सिस्टम की उच्च-स्तरीय स्वतंत्र जांच
4️⃣ किसी अधिकारी को लंबे समय तक एक ही पद पर न रखने की नीति लागू कर प्रशासनिक मोनोपोली समाप्त की जाए
—
ज्ञापन सौंपने वाले पत्रकार
संजय मिश्रा – World Swaraj News
मालती कुर्रे – Khabar36Garh
आनंद गुप्ता – B4News
एवं अन्य स्थानीय पत्रकार
—
पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो राज्यव्यापी संयुक्त आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। यह मामला लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा से जुड़ा है और पत्रकार इसे किसी कीमत पर दबने नहीं देंगे।
—
(मीडिया सम्मान परिवार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति)
दिनांक: 29 अक्टूबर 2025
कलेक्टर परिसर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
