बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा — पानी की टंकी गिरने से भोजनालयों की छत ढही, महिला घायल

कैमरामैन शुभम वर्मन

बिलासपुर। शहर के रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। करीब 8:40 बजे अचानक पानी की टंकी गिरने से मां शारदा भोजनालय और मिश्रा भोजनालय की छत धसक गई। हादसे के वक्त कई लोग भोजनालय में मौजूद थे। छत गिरने से एक महिला अंदर फँस गई और उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत तोरवा पुलिस मौके पर पहुँची और 108 एंबुलेंस को बुलाकर घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पानी की टंकी काफी समय से जर्जर अवस्था में थी। अचानक भारी आवाज के साथ टंकी के गिरते ही भोजनालयों की टीन शेड छत टूटकर नीचे आ गिरी। हादसे में बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है और भोजनालय क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से खाली कराया गया है। नगर निगम टीम भी मौके पर पहुँची और भवन की स्थिति का निरीक्षण किया।

स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि स्टेशन क्षेत्र में कमजोर इमारतों और पौने ढांचों की तत्काल जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

घटना

स्थान: बिलासपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र

समय: सुबह 8:40 बजे

तारीख: 2 नवंबर 2025

घायल: 1 महिला — प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *