उसलापुर स्टेशन के पास अज्ञात युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर दिनाक1/11/25 उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर लगभग 2:20 बजे एक अज्ञात युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों द्वारा युवक को देखा जाने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस अभी युवक की पहचान पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है। घटनास्थल से मिले प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस ने कहा है कि मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *