रायगढ़, 6 अक्टूबर 2025।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में 70 करोड़ 54 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर श्री साव ने 6 करोड़ रुपए के अतिरिक्त विकास कार्यों की घोषणा की।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र, चाबियां और स्वच्छता दीदियों को पीपीई किट प्रदान की गई।
श्री साव ने कहा कि सरकार “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” के संकल्प के साथ काम कर रही है। रायगढ़ नगर निगम को पिछले 20 महीनों में 222 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाया जा रहा है।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ईमानदारी, पारदर्शिता और गति के साथ विकास है। किसानों को दो वर्षों का बोनस और 2100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी इसका प्रमाण है।
कार्यक्रम में सांसद राधेश्याम राठिया, महापौर जीवर्धन चौहान, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी दिव्यांग पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
‘जोहार रायगढ़’ और ‘कर्तव्य’ पोर्टल का शुभारंभ
उप मुख्यमंत्री ने नागरिक सुविधा पोर्टल ‘जोहार रायगढ़’ और कर्मचारी एप ‘कर्तव्य’ का शुभारंभ किया। अब नागरिक एआई चैटबॉट के माध्यम से नगर निगम की विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे, वहीं कर्मचारी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर पाएंगे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
