बढ़ती बिजली दरों और लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन, तिफरा बिजली कार्यालय का घेराव

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण और शहर) द्वारा आज तिफरा में बिजली कार्यालय का घेराव किया गया। घेराव से पहले कांग्रेसजन कांग्रेस भवन में एकत्र हुए, जहां से वे जुलूस की शक्ल में बिजली कार्यालय की ओर रवाना हुए।

इस प्रदर्शन में बिल्हा, तिफरा, तखतपुर, बिलासपुर शहर, बेलतरा, सिरगिट्टी, मस्तूरी आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित विभिन्न मोर्चा, विभाग और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हुए।

सुबह से ही बिजली कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर करीब डेढ़ बजे कांग्रेसजन कार, बाइक और स्कूटर से नारे लगाते हुए “बिजली बिल में बढ़ोतरी बंद करो, विष्णुदेव सरकार होश में आओ, 400 यूनिट हाफ बिल बहाल करो” जैसे नारों के साथ बिजली कार्यालय पहुंचे।

कार्यालय के मुख्य गेट पर पहले से ताला जड़ा हुआ था। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेसजन जोश में नारे लगाते हुए गेट पार कर परिसर में प्रवेश कर गए और मुख्य कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अंदर गेट पर ताला लगा दिया, लेकिन प्रदर्शन शांति पूर्ण रहा।

करीब डेढ़ घंटे तक नारेबाजी के बाद कांग्रेस नेताओं ने सांकेतिक तालेबंदी की और बिजली विभाग के अधिकारी अम्बष्ट साहब और जांगड़े साहब को ताला भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, ऋषि पांडेय, जावेद मेमन, और लक्ष्मीनाथ साहू शामिल थे।

नेताओं के प्रमुख वक्तव्य

विजय केशरवानी (ग्रामीण अध्यक्ष) ने कहा –

> “छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादक राज्य होते हुए भी यहां की जनता महंगी बिजली और बार-बार कटौती से परेशान है। सरप्लस बिजली वाले राज्य में दरें बढ़ाना जनता के साथ धोखा है। विभाग बड़े उद्योगपतियों से बकाया वसूलने की बजाय गरीब उपभोक्ताओं पर भार डाल रहा है।”

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है, छोटे परिवारों को भी हजारों का बिल आ रहा है।

शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा –

> “भूपेश बघेल सरकार ने 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल लागू किया था, जिसे भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया। अब आम जनता महंगाई और बिजली बिल दोनों से जूझ रही है। भाजपा सरकार गरीबों का नाम लेकर अमीरों का काम कर रही है।”

उन्होंने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद भाजपा सरकार आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करने में नाकाम रही है।

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग की बदइंतजामी, ट्रांसफॉर्मर की कमी, पुराने खंभे, ओवरलोड लाइनें और कोयले की गलत खरीद नीति के कारण बिजली दरें बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों की जेब काट रही है।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित

विजय पांडेय, विजय केशरवानी, सियाराम कौशिक, राजेंद्र शुक्ला, प्रमोद नायक, राजेन्द्र साहू, शेख नजीरुद्दीन, रविन्द्र सिंह, पंकज सिंह, देवेन्द्र सिंह, विश्वम्भर गुलहरे, शिवा मिश्रा, जितेन्द्र पांडेय, राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय, समीर अहमद, जावेद मेमन, लक्ष्मीनाथ साहू, विनोद साहू, मोती ठारवानी, राजू यादव, मोह. अयूब, शिल्पी तिवारी, सतकली बावरे, अंजू सोनी, अन्नपूर्णा ध्रुव, प्रीति पाटनवार, अज़रा खान, शारदा नगरकर, उत्तरा सक्सेना, अशोक शुक्ला, शिव बालक कौशिक, सुभाष ठाकुर, देवेंद्र मिश्रा, अशोक सूर्यवंशी, अखिलेश गुप्ता, शैलेन्द्र जायसवाल, पुत्तन दुबे, सुरेंद्र तिवारी, विनय वैद्य, रमजान गौरी, मोह. अयाज, वसीम बक्श, मनीष गढेवाल, बजरंग बंजारे, हितेश देवांगन, कमल कश्यप, बालचंद साहू, राजेश शुक्ला, पवन साहू, पवन सोनी, पंकज राही, आदेश पांडेय, चंद्रकांत सोनी, दीपक रायचेलवार, अमृतांश शुक्ला, अनिल पांडेय, राकेश यादव, रमेश ठाकुर, शिव यादव, संतराम सर्वा, रामायण रजक, रमाकांत साहू, गौरव सिंह, सचिन भवानी, मुकेश साहू, विकास साहू, राज कौसले, सुरेश यादव, मुकेश मरावी, वकार खान, संतानू मेश्राम, रत्नेश वर्मा, हरमेन्द्र शुक्ला, भागीरथी यादव, टीकम सिंह, हेरि डेनियल, राकेश केसरी, चन्दन सिंह, किशन पटेल, राजू सूर्यवंशी, विष्णु तिवारी, नीरज सोनी, राजकुमार यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 संक्षेप में:
तिफरा बिजली कार्यालय घेराव के दौरान कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बिजली दरों में लगातार वृद्धि, स्मार्ट मीटर घोटाला और बिजली कटौती को लेकर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि बिजली दरों में कटौती नहीं की गई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *