बरपाली भदौरिया खार: सड़क, नाली और मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, सरपंच पर लापरवाही और अभद्र व्यवहार के आरोप

सेमरताल पंचायत अंतर्गत ग्राम बरपाली भदौरिया खार, 10 सितम्बर 2025।
ग्राम बरपाली भदौरिया खार के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से अब भी वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां न तो सड़क है, न नाली और न ही समुचित पानी-बिजली की व्यवस्था। बरसात में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि गली–सड़कों पर पानी भरकर घरों तक घुस जाता है, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व सरपंच   भी उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया गया और वर्तमान सरपंच धनितर सूर्यवंशी ने भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ज्ञापन और शिकायत देने के बावजूद सरपंच ने जवाब दिया कि वह इस पर कुछ नहीं कर सकते।

आरोप यह भी है कि जब ग्रामीण सरपंच से मिलने जाते हैं तो उनके परिजनों द्वारा अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी दी जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, न तो सड़क निर्माण के लिए मुरूम डलवाया गया और न ही गांव की समस्याओं का कोई हल निकाला गया।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें लगातार अनदेखा किया जा रहा है और वे मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *