नगर निगम बिलासपुर में वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम, वार्डवासियों ने दिखाया जबरदस्त समर्थन

बिलासपुर।
नगर पालिक निगम बिलासपुर के नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड क्रमांक 19 कस्तूरबा नगर पार्षद भरत कुमार कश्यप के आह्वान पर रविवार को “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम का आयोजन मुंगेली नाका ग्राउंड में किया गया। इस कार्यक्रम में वार्ड के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर अपना समर्थन और सहयोग जताया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पार्षद भरत कुमार कश्यप के नेतृत्व में एकजुट होकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की और आम जनता की आवाज बुलंद की।
नेता प्रतिपक्ष भरत कुमार कश्यप ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का साथ और समर्थन ही उनकी ताकत है और वे जनहित के मुद्दों पर इसी तरह मजबूती से खड़े रहेंगे।

मुंगेली नाका ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों के उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि वार्ड 19 के लोग पार्षद के आह्वान पर पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *