संत कंवर राम सेवा समिति ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विनोद मेघानी का किया स्वागत

संत कंवर राम सेवा समिति ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विनोद मेघानी का किया स्वागत

बिलासपुर, 20 अगस्त 2025

संत कंवर राम सेवा समिति, जो पिछले तीन दशकों से सिंधी समाज की सेवा, धार्मिक आयोजन और समाज सुधार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है, ने आज एक विशेष अवसर पर नवनिर्वाचित सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष श्री विनोद मेघानी का आत्मीय स्वागत किया।

समिति के पदाधिकारियों ने उनके कार्यालय पहुँचकर उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और समाज के आह्वान एवं प्रगति के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष हुंदराज मोटवानी, सचिव प्रताप आयलानी, कोषाध्यक्ष महेश दुहलानी, समाजसेवी रमेश मेहरचंदानी, बी.एल. भोजवानी, रूपचंद हिरवानी सहित सिंधी समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विनोद मेघानी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “संत शिरोमणि संत कंवर राम जी के आशीर्वाद से मैं समाज की उन्नति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा और सबके सहयोग से समाज को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करता रहूंगा।”

सदर प्रकाशार्थ।।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *