बिलासपुर, 20 अगस्त 2025।
कस्तूरबा नगर वार्ड क्रमांक 16 निवासी महेश यादव पिता विशाल यादव की हत्या के मामले को लेकर यादव समाज में गहरा आक्रोश देखा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों राजीव गांधी चौक के पास पुरानी रंजिश के चलते तालापारा क्षेत्र के 8 से 10 मुस्लिम युवकों ने धारदार हथियार से महेश यादव पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल महेश यादव को इलाज के लिए रायपुर बालाजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस घटना से आक्रोशित यादव समाज के लोगों ने आज एसपी कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की। समाजजनों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र ही हत्या की धारा 302 के तहत सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और प्रशासन से दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

