रिपोर्टर वहीदुल्ला खान
तखतपुर, 19 अगस्त।
तखतपुर तहसील अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। यहां पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। आलम यह है कि अस्पताल में प्रसव कराने और मरीजों का उपचार करने के लिए मोबाइल टॉर्च की रोशनी का सहारा लेना पड़ रहा है।
अस्पताल की नर्सें और कर्मचारी महिलाओं की डिलीवरी, टांके लगाने और अन्य गंभीर काम मोबाइल की रोशनी में कर रहे हैं, जो अत्यंत खतरनाक स्थिति को जन्म दे रहा है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
कर्मचारियों ने बताया कि तीन दिनों से लगातार बिजली कटौती की समस्या है और न ही अस्पताल में जेनरेटर की व्यवस्था है। जबकि ऐसी स्थिति में प्रशासन और शासन को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।
स्थानीय लोगों ने कहा कि विधायक धर्मजीत सिंह हमेशा तखतपुर के विकास का दावा करते हैं, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र की यह स्थिति इन दावों की पोल खोल रही है। छत की दीवारें भी जर्जर हो चुकी हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
बहुजन समाज पार्टी ने इस गंभीर समस्या पर नाराजगी जताते हुए मांग की है कि शासन-प्रशासन तुरंत संज्ञान लेकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करे और अस्पताल की मूलभूत सुविधाएं बहाल करे, ताकि मरीजों और प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं की जान जोखिम में न पड़े।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
