शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, पीड़ित ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, पीड़ित ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

बिलासपुर, 5 जुलाई 2025। ग्राम कनेरी, तहसील बिल्हा निवासी राम प्रसाद निषाद (उम्र 40 वर्ष), पिता काशीराम निषाद ने शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण का गंभीर आरोप लगाते हुए तहसीलदार, एसडीएम और कलेक्टर से शिकायत की है।

पीड़ित के अनुसार, ग्राम कनेरी प.न.हा. 27, जिला बिलासपुर स्थित खसरा नंबर 286/5, 68, 472, 286/1, 57, 403, 43/5, 403/9, 403/10 — कुल 9 खसरों में दर्ज लगभग 15. 0 एकड़ शासकीय भूमि पर कमलेश सिंह ठाकुर, पिता रणजीत सिंह ठाकुर (निवासी ग्राम कनेरी) द्वारा अवैध कब्जा कर कृषि कार्य किया जा रहा है।

राम प्रसाद निषाद ने इस अवैध अतिक्रमण की शिकायत जन दर्शन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई है और कब्जा हटाकर भूमि को मुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर दोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की गुहार लगाई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *