15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर महानायक किशोर कुमार की याद में होगा गीत प्रतियोगिता

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर महानायक किशोर कुमार की याद में होगा गीत प्रतियोगिता

बिलासपुर।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर और महानायक किशोर कुमार के जन्मदिन की स्मृति में, प्रदेश के गायक कलाकारों को मंच प्रदान करने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

एवरग्रीन म्यूजिकल इवेंट ग्रुप के राजेश ने बताया कि इस प्रतियोगिता में न केवल प्रदेश के गायक कलाकार, बल्कि छालीवुड फिल्म जगत के कलाकार भी शामिल होंगे। कार्यक्रम प्रतिवर्ष की तरह सत्यम चौक स्थित स्कूल प्रांगण में आयोजित होगा।

प्रतियोगिता में प्रतिभागी किशोर कुमार, मोहम्मद रफ़ी, लता मंगेशकर, आशा भोंसले सहित अन्य दिग्गज गायकों के गीत प्रस्तुत कर सकते हैं।

इच्छुक प्रतिभागी ऑर्गेनाइजर राजेश से मोबाइल नंबर: 9752529090 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश शुल्क ₹300 निर्धारित है। आयोजकों ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया जारी है, इसलिए इच्छुक प्रतिभागी शीघ्र पंजीकरण कराएं और अपना स्थान सुनिश्चित करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *