कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर में मासिक कार्यशाला संपन्न

कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर में मासिक कार्यशाला संपन्न

बिलासपुर, 11 जुलाई 2025: कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर में आज जिले के कृषि व उद्यानिकी अधिकारियों की मासिक कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला का आयोजन केन्द्र प्रमुख डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यशाला में उप संचालक कृषि पी.डी. हथेस्वर ने अधिक वर्षा के कारण फसलों में जलभराव से होने वाले नुकसान की रोकथाम के निर्देश दिए। डॉ. त्रिपाठी ने धान की डीएसआर पद्धति में खरपतवार व पोषक तत्व प्रबंधन पर जोर दिया।

वैज्ञानिकों ने धान, सब्जी और दलहनी फसलों में रोग-कीट नियंत्रण, जल निकासी, तथा उर्वरक और कीटनाशकों के उचित उपयोग की तकनीकी जानकारी साझा की। सब्जियों में चूसक कीटों व तना छेदक से बचाव हेतु रसायनों के प्रयोग की सलाह दी गई।

इं. पंकज मिंज ने मशीनीकरण के लिए पावर वीडर और डिबलर जैसे उपकरणों के उपयोग को प्रोत्साहित किया। कार्यशाला का समापन डॉ. निवेदिता पाठक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *