स्टेडियम और टाउन-हॉल निर्माण के अधूरे कार्यों को पूरा करने 9 करोड़ से अधिक की स्वीकृति

बिलासपुर, 1 जुलाई 2025।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बलरामपुर नगर पालिका क्षेत्र में अधूरे पड़े स्टेडियम और टाउन-हॉल के निर्माण को पूरा करने 9 करोड़ 2 लाख 18 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह स्वीकृति चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अधोसंरचना मद से दी गई है।

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने निर्माणाधीन स्टेडियम के शेष कार्यों के लिए 5 करोड़ 51 लाख 20 हजार रुपये, वहीं वार्ड क्रमांक-1 में स्थित टाउन-हॉल के कार्यों के लिए 3 करोड़ 50 लाख 98 हजार रुपये मंजूर किए हैं।

श्री साव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित मापदंडों का पूर्ण पालन करते हुए इन्हें समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *