बिलासपुर, छत्तीसगढ़ — थाना सिटी कोतवाली

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ — थाना सिटी कोतवाली

बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही में एक युवक को धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 घटना स्थल: पचरीघाट, सिटी कोतवाली के पास, बिलासपुर
 जप्त हथियार: एक लोहे का धारदार चाकू
 गिरफ्तार आरोपी:
मुकेश यादव पिता स्व. दिनेश यादव (उम्र 21 वर्ष), निवासी – जैतखम्ब के पास, बंधवापारा, सरकण्डा, जिला बिलासपुर।

 घटना का विवरण:

दिनांक 25.06.2025 को थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मुकेश यादव नामक युवक पचरीघाट क्षेत्र में एक धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहा है।

इस सूचना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिससे उसका कृत्य भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25 एवं 27 के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में पाया गया।

 आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज:

अपराध क्रमांक: 335/25
धारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

‍♂️ पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:

इस कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक शीतला त्रिपाठी, एवं टीम के सदस्य आरक्षक गोकूल जांगड़े, धीरेन्द्र सिंह एवं संजय श्याम का विशेष योगदान रहा।

➡️ सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता से एक संभावित घटना को समय रहते टाल दिया गया है, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *