धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान : बहेरामूड़ा व केकराड़ में शिविर आयोजित

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान : बहेरामूड़ा व केकराड़ में शिविर आयोजित

बिलासपुर, 24 जून 2025 – धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जिले में 15 से 30 जून तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखण्ड कोटा के बहेरामूड़ा व तखतपुर के ग्राम केकराड़ में शिविर लगाए गए।

बहेरामूड़ा शिविर का शुभारंभ सीईओ जनपद पंचायत कोटा युवराज सिन्हा ने किया। शिविर में 2 आधार कार्ड, 8 राशन कार्ड और 11 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। अन्य योजनाओं का भी लाभ दिया गया।

केकराड़ शिविर की अध्यक्षता सरपंच मांगेलाल नागेश्री ने की। यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 लोगों का बी.पी. व शुगर जांच कर मुफ्त दवाएं वितरित की गईं।

दोनों शिविरों में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में जनजातीय परिवारों को योजनाओं की जानकारी व लाभ प्रदान किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *