बिलासपुर ज़िले की ग्राम पंचायत खाँड़ा में विकास कार्यों की धीमी गति से ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। गांव की मुख्य सड़कों पर नालियों की खराब स्थिति के चलते बरसात के मौसम में पानी का जमाव हो जाता है, जिससे रास्ते पूरी तरह अव्यवस्थित हो गए हैं। इसके कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव में मातृछाया (छायादार स्थान) का भी अभाव है, जिससे ग्रामीणों को धूप और वर्षा से बचने के लिए किसी प्रकार की सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सुविधा अत्यंत आवश्यक है, परंतु अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है।
हालांकि, वर्तमान सरपंच श्री कांता प्रसाद केवट के नेतृत्व में दो तालाबों में पचरी (घाट) और मंच का निर्माण कराया गया है। साथ ही गांव के तीन तालाबों की नीलामी और बाजार स्थल की नीलामी की प्रक्रिया भी पूरी की गई है। लेकिन गांव के मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान न दिए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।
ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क और नालियों की मरम्मत कराई जाए, साथ ही छायादार स्थलों का निर्माण भी हो, ताकि गांव की स्थिति सुधर सके।
रिपोर्टर: उमा देवी खरे, खमरिया
छत्तीसगढ़ खबर

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।