ग्राम खैरा: पूर्व सरपंच पर लाखों रुपये के घोटाले का आरोप, गांव का विकास कार्य पूरी तरह ठप

बिलासपुर ज़िले के ग्राम पंचायत खैरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। गांव के पूर्व सरपंच पर आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान शासन से प्राप्त लाखों रुपये के विकास फंड का दुरुपयोग किया गया। आरोप है कि पूर्व सरपंच ने सीसी रोड, नाली निर्माण, सड़क मरम्मत, स्कूल की मरम्मत सहित अन्य विकास कार्यों में भारी घोटाला किया है।

गांव के नागरिकों के अनुसार, बीते पांच वर्षों में पंचायत स्तर पर कोई भी ठोस विकास कार्य नहीं कराया गया। शासन द्वारा हर वर्ष सरपंचों को फंड जारी किया जाता है, बावजूद इसके गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

जब इस मामले पर पूर्व सरपंच से बात करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया। साथ ही, गांव के विकास फंड के खर्च की जानकारी देने में भी वह असमर्थ नज़र आए।

वर्तमान सरपंच गीतेश्वरी ने बताया कि सीसी रोड निर्माण एवं स्कूल मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए फंड की भारी कमी बनी हुई है। फंड की अनुपलब्धता के कारण गांव के अधूरे कार्य अब भी रुके हुए हैं और विकास कार्यों पर विराम लगा हुआ है।

ग्रामीणों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके और गांव का समुचित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *