ग्राम गतौरी में विकास कार्यों को मिल रही रफ्तार, पूर्व के पेंडिंग कार्य भी हो रहे पूर्ण

खबर छत्तीसगढ़ | संपादक : मालती देवी कुर्रे | बिलासपुर, 17 जून 2025

बिलासपुर ज़िले के ग्राम गतौरी में विकास कार्यों को लेकर उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल रही है। वर्तमान सरपंच श्री सूर्य प्रकाश मरकाम (नंदू) द्वारा पूर्व सरपंच के समय अधूरे रह गए कई महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

ग्रामवासियों के मुताबिक, वर्तमान सरपंच की सक्रियता से गांव में पीडीएफ सड़क निर्माण, सीसी रोड निर्माण, 500 मीटर तक नाली निर्माण, हैंडपंप एवं बोर की मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए जा रहे हैं। साथ ही पूर्व में बनी नालियों के ऊपर ढक्कन लगाने का कार्य भी सरपंच के निर्देशन में संपन्न हो रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित आवास कार्य भी तेज़ी से पूरे किए जा रहे हैं।

गांव के लोगों ने सरपंच के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से गांव का स्वरूप बदल रहा है और बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है।

ग्रामवासियों की मानें तो इस बार ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों से सभी संतुष्ट हैं और उम्मीद है कि भविष्य में भी इसी तरह विकास की रफ्तार बनी रहेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *