बिलासपुर बेलतरा विधानसभा को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात

बिलासपुर बेलतरा विधानसभा को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र को एक बार फिर से करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मिली है। इनमें अरपा नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।

रविवार को सरकंडा स्थित जिला खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री टोकन साहू, छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साहू, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी की उपस्थिति में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर लोधीपारा-सरकंडा-कोनी मार्ग पर अरपा नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण, खारू नदी पर सेलर पुल मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण तथा नगर निगम जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ।

इसके साथ ही मंगला, दीनदयाल कॉलोनी, चाटीडीह तथा नागौई क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। नगीना मस्जिद के लिए 25 लाख रुपये का अनुदान भी स्वीकृत किया गया है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधाओं का और अधिक लाभ मिलेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *