बिलासपुर, 6जून 2025 – युक्तियुक्तकरण पर जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज मंथन सभाकक्ष, जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विस्तार से जानकारी

बिलासपुर, 6जून 2025 – युक्तियुक्तकरण पर जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज मंथन सभाकक्ष, जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विस्तार से जानकारी

बिलासपुर, 6 जून 2025 – युक्तियुक्तकरण पर जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज मंथन सभाकक्ष, जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अब जिले में कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन या एकलशिक्षकीय नहीं रहेगा, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षण सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, संयुक्त संचालक शिक्षा आर.एन. आदित्य, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी सहित जिले के अनेक शिक्षा अधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब पोर्टल से जुड़े अनेक मीडिया प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए सवालों का भी शांतिपूर्वक और तथ्यों के साथ उत्तर दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि युक्तियुक्तकरण से किसी शिक्षक या छात्र को कोई असुविधा नहीं होगी, बल्कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *