मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण एवं शिक्षा श्री पुरस्कार समारोह: संभाग के 17 प्राचार्य और शिक्षकों का सम्मान

Uncategorized

बिलासपुर, 06 जून 2025:
मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण एवं शिक्षा श्री पुरस्कार समारोह का आयोजन सोमवार को बिलासपुर स्थित प्रार्थना सभा भवन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों से चयनित 17 उत्कृष्ट प्राचार्य एवं व्याख्याताओं को शैक्षणिक सत्र 2023 एवं 2024 के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मोपका हाई स्कूल, बिल्हा की प्राचार्य श्रीमती अर्चना जोशी को उत्कृष्ट प्राचार्य के रूप में सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य श्री प्रफुल्ल शर्मा, संयुक्त संचालक आर. पी. आदित्य तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल तिवारी उपस्थित रहे।

समारोह में वक्ताओं के मुख्य वक्तव्य:

महापौर पूजा विधानी ने कहा, “शिक्षक बच्चों को वैसे ही संवारते हैं जैसे माली पौधों को सींचता है। शिक्षक ही बच्चों के भविष्य को गढ़ते हैं।”

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी ने शिक्षकों को देश की नींव बताते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार है।

संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने इसे सिर्फ पुरस्कार नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी बताया और शिक्षकों से पुरस्कार की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया।

चयन प्रक्रिया:

संयुक्त संचालक श्री आर. पी. आदित्य ने जानकारी दी कि जिला स्तरीय समिति द्वारा शिक्षकों का मूल्यांकन कर संभाग स्तर पर अंतिम चयन किया गया। यह पुरस्कार सत्र 2023-24 के लिए प्रदान किए गए।

सम्मानित शिक्षकों की सूची:

 सत्र 2023 हेतु उत्कृष्ट प्राचार्य:

श्रीमती अर्चना जोशी – शा. हाई स्कूल, मोपका, बिल्हा (बिलासपुर)

श्रीमती के.व्ही. कुजूर – शा. हाई स्कूल, सकूली (जांजगीर-चांपा)

श्री रामविलास डहरिया – शा. उ.मा.वि., कुदुरमाल (कोरबा)

श्रीमती रूबी सज्जू – शा. नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल, रायगढ़

श्री पी.आर. ध्रुव – शा. उ.मा.वि., बस्ती (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)

श्री विश्वनाथलाल जायसवाल – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, चंद्रपुर (सक्ति)

श्रीमती विभावरी सिंह ठाकुर – शा. उ.मा.वि., हरदी (सारंगढ़-बिलाईगढ़)

 सत्र 2023 हेतु उत्कृष्ट व्याख्याता:

श्री अमृतलाल साहू – शा. बा.उ.मा.वि., चोरिया (जांजगीर-चांपा)

श्री लहारुराम कर्ष – शा. उ.मा.वि., कुदुरमाल (कोरबा)

श्री अवधेश राठौर – शा. बा.उ.मा.वि., धुरकोटा (जांजगीर-चांपा)

 सत्र 2024 हेतु उत्कृष्ट प्राचार्य:

श्री पुरुषोत्तम लाल कौशिक – शा. उ.मा.वि., राहौद (जांजगीर-चांपा)

श्रीमती संगीता साव – शा. उ.मा.वि., सिंघिया (कोरबा)

श्रीमती आरती तिवारी – शा. उ.मा.वि., टीकरकला (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)

डा. आई.पी. यादव – सेजेस हिंदी माध्यमिक शाला, दाऊपारा (मुंगेली)

 सत्र 2024 हेतु उत्कृष्ट व्याख्याता:

श्रीमती श्रद्धा जायसवाल – कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुनगाडीह (कोरबा)

श्रीमती कमला गवेल – शा. हाई स्कूल, परसदाखुर्द (सक्ति)

श्री हितेन्द्र कुमार पाण्डेय – शा. हाई स्कूल, सलीहा (सारंगढ़-बिलाईगढ़)

समारोह में सभी शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि भेंट की गई। शिक्षकों ने इस सम्मान को अपने वर्षों के परिश्रम की पहचान बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा पीएमश्री कन्या स्कूल, सरकंडा की छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *