झपटमारी करने वाले बदमाश पर सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

झपटमारी करने वाले बदमाश पर सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

थाना – सरकंडा, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
 अपराध क्रमांक – 792/2025 | धारा – 304(2), 3(5) बीएनएस

 तारीख – 5 जून 2025

♦️ सरकंडा पुलिस ने झपटमारी के मामले में आरोपी को धर दबोचा।
♦️ झपटे गए मोबाइल और सोने की चेन कुल ₹90,000 मूल्य का मशरूका बरामद।
♦️ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 आरोपी का नाम

मनीष गंधर्व उर्फ दादू
पिता – धन्नू गंधर्व | उम्र – 19 वर्ष
निवासी – शनिचरी बाजार, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 घटना का विवरण

प्रार्थी राममूर्ति साहू (उम्र 53 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 56, चांटीडीह) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 30 मई 2025 की रात करीब 11:45 बजे, जब वह अपने ससुराल से लौट रहे थे और नया बैराज के सामने चांटीडीह मोड़ के पास मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी दो युवक आए और उनके गले से सोने की चेन व मोबाइल फोन छीनकर भाग गए।

इस रिपोर्ट के आधार पर सरकंडा थाना में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 पुलिस की कार्यवाही

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल,
सीएसपी (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल
तथा
थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के निर्देशन में पुलिस टीम बनाई गई।

मुखबिर की सूचना पर दिनांक 04 जून 2025 को आरोपी मनीष गंधर्व को शनिचरी बाजार से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने फरार साथी अंकित साहू के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया।

बरामद सामान – झपटे गए सोने की चेन और मोबाइल फोन।

‍♂️ पुलिस टीम का योगदान

इस कार्यवाही में निम्न पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा:

प्र. आर. प्रमोद सिंह

प्र. आर. बलवीर सिंह

आर. विवेक राय

आर. विकास यादव

आर. संजीव जांगड़े

आर. एस. के. पाटले

⚠️ अंकित साहू अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 बिलासपुर पुलिस की तत्परता से एक बार फिर अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *