खस्ताहाल सिटी बसें बनीं जनता की परेशानी का सबब, नगर निगम नहीं दे रहा ध्यान

खस्ताहाल सिटी बसें बनीं जनता की परेशानी का सबब, नगर निगम नहीं दे रहा ध्यान

बिलासपुर। शहर की सड़कों पर दौड़ रही बिलासपुर नगर निगम की सिटी बसें अब खटारा बन चुकी हैं। यात्रियों को रोजाना इन जर्जर बसों में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। न सीटों की हालत ठीक है, न खिड़कियों की—वहीं कई बसें तो इतनी खराब स्थिति में हैं कि चलना भी खतरे से खाली नहीं लगता।

नगर निगम के बस डिपो में खड़ी कई बसें कबाड़ का रूप ले चुकी हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। करोड़ों की लागत से खरीदी गई ये बसें अब लावारिस हाल में डिपो में सड़ रही हैं।

स्थानीय यात्रियों और आम जनता ने बिलासपुर नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि इन खस्ताहाल बसों को हटाकर नई और सुविधाजनक बसों की व्यवस्था की जाए। इससे न केवल आमजन को राहत मिलेगी, बल्कि शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी सशक्त होगी।

जनता की उम्मीद है कि प्रशासन जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाएगा और उन्हें सुरक्षित, आरामदायक और समय पर चलने वाली बस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *