“ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस की कार्यवाही

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस की कार्यवाही

प्रेस विज्ञप्ति (संक्षिप्त)
थाना – सकरी | जिला – बिलासपुर
अपराध क्रमांक: 315/2025 | धारा: 34(2) आबकारी एक्ट
सकरी पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी रवि कुमार वर्मा उर्फ सोनू (उम्र 35 वर्ष, निवासी दैहानपारा सैदा) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी से 7.380 लीटर देशी प्लेन शराब (कीमत ₹3280) एवं मोटरसायकल क्रमांक CG10 AC 9032 जप्त की गई।

मुखबिर की सूचना पर बटालियन रोड सकरी के पास घेराबंदी कर कार्यवाही की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विशेष योगदान: निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि विजय राठौर, आरक्षक सुमंत कश्यप, रामचंद्र कश्यप, पवन बंजारे।
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत इस तरह की कार्यवाहियाँ लगातार जारी रहेंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *