मोपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश जब्त

मोपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश जब्त


बिलासपुर, मोपका थाना क्षेत्र:
पुलिस सहायता केन्द्र मोपका, थाना सरकंडा के तहत अवैध जुआ के विरुद्ध प्रहार अभियान के तहत की गई बड़ी कार्यवाही में पुलिस ने ताश के पत्तों से रुपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹43,390 नगद व 52 पत्ती ताश बरामद की गई है।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 758/25 के तहत धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. ईशान सिंह ठाकुर पिता संतोष (32 वर्ष), निवासी दाऊ बाबा मंदिर के पास, तोरवा
  2. सुभाष सूर्यवंशी पिता फूलसिंह (35 वर्ष), निवासी शिव मंदिर के पास, तोरवा
  3. संतोष सूर्यवंशी पिता बाबूलाल (55 वर्ष), निवासी शिव मंदिर के पास, तोरवा
  4. राजेन्द्र यादव पिता बलदाऊ (38 वर्ष), निवासी बोलबम चौक के पास, तोरवा
  5. आकाश सूर्यवंशी पिता कुशल (32 वर्ष), निवासी प्राइमरी स्कूल के पास, तोरवा

मामले का विवरण:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल (रा.पु.से.) तथा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री निलेश पाण्डे के मार्गदर्शन में दिनांक 25.05.2025 को टीम गठित कर कार्यवाही की गई।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर छठ घाट मोपका के पास रेड की गई, जहाँ आरोपी 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए। आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर नगदी व ताश की गड्डी को जब्त किया गया।

टीम में विशेष योगदान: उप निरीक्षक भावेश शेंडे (प्रभारी पु.स.के. मोपका), प्रधान आरक्षक रविकान्त सैनिक, आरक्षक रमेश राठौर एवं आरक्षक मुरली भार्गव का इस कार्यवाही में विशेष योगदान रहा।

– न्यूज़ डेस्क, सरकंडा


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *