पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 30 नवम्बर


बिलासपुर, 26 मई 2025:
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। यह योजना अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों के लिए लागू है, जो कक्षा 12वीं के बाद शासकीय या अशासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत हैं।

संबंधित विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं भुगतान पंजीयन तिथि के अनुसार किया जाएगा। इच्छुक छात्र 30 नवम्बर 2025 तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

इस योजना के अंतर्गत पात्रता हेतु आय सीमा भी निर्धारित की गई है। एससी और एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक पारिवारिक आय अधिकतम 2.5 लाख रुपये तथा ओबीसी वर्ग के लिए 1 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

पंजीयन हेतु छात्र postmatric-scholarship.cg.nic.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। स्वीकृति के उपरांत छात्रवृत्ति की राशि सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *