समाचार विवरण | न्यू डिस्क्रिप्शन न्यूज़ पोर्टलशीर्षक: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत बिलासपुर में गर्भवती महिलाओं की हुई विशेष जांच

समाचार विवरण | न्यू डिस्क्रिप्शन न्यूज़ पोर्टलशीर्षक: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत बिलासपुर में गर्भवती महिलाओं की हुई विशेष जांच

बिलासपुर, 25मई 2025 — प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत बिलासपुर जिले में आज गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिले के 35 स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित इस अभियान में एक हज़ार से अधिक गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच की गई। उच्च जोखिम की श्रेणी में आने वाली 110 महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थानों में रेफर किया गया।

जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सुबह जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने माताओं को दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं।

महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य देखभाल एवं परिवार नियोजन संबंधी जानकारी भी दी गई। सभी जांचें विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा की गईं। अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान जोखिम वाली महिलाओं की पहचान कर उन्हें समय पर उचित इलाज एवं सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है।

सीएमएचओ डॉ प्रमोद तिवारी की अगुवाई में जिला स्वास्थ्य टीम ने कोटा और तखतपुर क्षेत्रों के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। राज्य स्तर से आए डॉक्टर अभ्युदय तिवारी और डॉ प्रदीप टंडन ने बिल्हा और मस्तूरी के स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं की समीक्षा की। डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ विनय कौशिक भी निरीक्षण दल में शामिल थे।

राज्य एवं जिला स्तरीय टीमों ने मितानिनों व गर्भवती महिलाओं से संवाद कर उनकी प्रतिक्रिया जानी तथा लैब सेवाओं की गुणवत्ता की भी समीक्षा की। आगामी माह में सेवा गुणवत्ता में और सुधार के लिए सुझाव भी प्रदान किए गए।

रिपोर्ट: न्यू डिस्क्रिप्शन न्यूज़ पोर्टल, बिलासपुर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *