नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार


प्रेस विज्ञप्ति
थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर
आरोपी का नाम: अशोक कुमार कुर्रे पिता भागचंद कुर्रे, निवासी – पडरिया रोड, तखतपुर, जिला बिलासपुर

घटना का विवरण:
दिनांक 21 अप्रैल 2025 को प्रार्थी द्वारा थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दिनांक 01 फरवरी 2025 को शिक्षक अशोक कुर्रे द्वारा अनुचित छेड़छाड़ (Bad Touch) की गई थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना तखतपुर में संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्राथमिक जांच में आरोपी अशोक कुमार कुर्रे के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए गए, किंतु आरोपी गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से फरार हो गया था। मामला महिला एवं नाबालिग से जुड़ा गंभीर अपराध होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश जारी किए गए।

निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (कोटा) श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी बिलासपुर शहर में छिपा हुआ है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई और आरोपी अशोक कुमार कुर्रे को गिरफ्तार कर थाना तखतपुर लाया गया। पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, आरक्षक आशीष वस्त्रकार, रवि श्रीवास एवं सुनील सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *