बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झारखंड से नशीली कफ सिरप की सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized


स्थान: थाना – सरकंडा, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
अपराध क्रमांक: 373/2025 | धारा: 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट

बिलासपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से संचालित हो रही सप्लाई चेन पर करारा प्रहार किया है। ईण्ड टू ईण्ड विवेचना के तहत झारखंड के देवघर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

दरअसल, दिनांक 09.03.2025 को पुलिस को सूचना मिली कि ऊर्जा पार्क, राजकिशोर नगर क्षेत्र में एक युवक नशीली कफ सिरप बेचने की फिराक में घूम रहा है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अथर्व सौम्य सिंह और एक नाबालिक को गिरफ्तार किया। इनकी तलाशी में ONERX कफ सिरप के 55 नग बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग ₹10,725 आँकी गई है।

प्रारंभिक पूछताछ और जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी भांचा उर्फ तानु मेश्राम के निर्देश पर ये कफ सिरप झारखंड के देवघर स्थित एक मेडिकल संचालक से मंगवाए गए थे। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सप्लाई चैन को ट्रैक किया और इस गिरोह से जुड़े मुख्य सप्लायर की पहचान की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) के निर्देशन पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम झारखंड रवाना हुई।

टीम में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक राकेश यादव और नमित सोनी शामिल रहे। देवघर पुलिस की सहायता से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रितूराज पिता अरुण कुमार सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी बी.एन.झा रोड, थाना नगर, जिला देवघर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

बिलासपुर पुलिस की यह कार्यवाही नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *