सच्चे गौ सेवक: अतुल सिंह और उनके भाई छह वर्षों से कर रहे हैं निस्वार्थ सेवा

:


बिलासपुर के हेमू नगर, NE कॉलोनी निवासी अतुल सिंह पिछले छह वर्षों से निस्वार्थ भाव से गौ सेवा में जुटे हुए हैं। बिना किसी सरकारी सहायता के, अतुल जी दिन-रात अपने साथियों के साथ मिलकर गायों की सेवा कर रहे हैं।

जहां कहीं भी गौ माता की मदद की जरूरत होती है, अतुल सिंह बिना देर किए वहाँ पहुँचते हैं—चाहे वह रतनपुर हो, कोनी, अकलतरा, तखतपुर या बिल्हा जैसे क्षेत्र।

अतुल सिंह के इस पावन कार्य में उनके छोटे भाई किशन, लल्ला और अभिषेक कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे हैं। ये चारों भाई न सिर्फ घायल और बीमार गायों का इलाज करते हैं, बल्कि रात के अंधेरे में गौ तस्करी की गाड़ियों को पकड़कर तस्करों पर भी लगाम लगाते हैं

गौर करने वाली बात यह है कि ये सभी दवाइयों और इलाज की व्यवस्था स्वयं करते हैं, और अब तक इन्हें सरकार की ओर से कोई सहयोग प्राप्त नहीं हुआ है। फिर भी, इनका हौसला और सेवा का जज़्बा अडिग है।

अतुल सिंह और उनके भाइयों की यह सेवा भावनाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं। ऐसे सच्चे गौ सेवकों को पहचान देने और समर्थन देने की ज़रूरत है, ताकि यह मिशन और अधिक मज़बूती से आगे बढ़ सके।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *