मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आमागोहन समाधान शिविर में 191 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आमागोहन समाधान शिविर में 191 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी


बिलासपुर, 21 मई 2025: सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत विकासखंड कोटा की ग्राम पंचायत आमागोहन में 19 मई को आयोजित आमागोहन समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत 191 पात्र लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान की।

यह शिविर आमागोहन क्लस्टर की 11 ग्राम पंचायतों — आमागोहन, खोंगसरा, बिटकुली, डांडबछाली, मोहली, नगोई नगपुरा, नवागांव सोन, सोनपुरी, टाटीधार और तुलफ — के लिए आयोजित किया गया था।

शौचालय की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब तक जिन लोगों को खुले में शौच या सामुदायिक शौचालयों का उपयोग करना पड़ता था, उन्हें न केवल असुविधा बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता था। खासकर बरसात के दिनों में स्थिति और विकट हो जाती थी।

मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इस स्वीकृति आदेश से ग्रामीणों को स्वच्छता की दिशा में मजबूती मिलेगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से निजात मिल सकेगी।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *